Jump to Content

इंटरनेट परबच्चों के यौन शोषण को रोकना

Google में हम, इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. साथ ही, हम पूरी कोशिश करते हैं कि यौन शोषण दिखाने वाले कॉन्टेंट (सीएसएएम) को फैलाने में अपनी सेवाओं का इस्तेमाल न होने दें.

इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण और उत्पीड़न को रोकने के लिए हम काफ़ी मेहनत करते हैं. साथ ही, हम अपने प्लैटफ़ॉर्म पर ऐसे कॉन्टेंट को रोकने, उसका पता लगाने, उसे हटाने, और उसकी शिकायत करने के लिए, अपने मालिकाना हक वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं.

हम कई कार्यक्रमों के लिए गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करते हैं और उनके साथ अपनी तकनीकी जानकारी शेयर करते हैं. साथ ही, हम सीएसएएम को रोकने में संगठनों की मदद के लिए, टूल बनाते और शेयर करते हैं.

बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हमारे टूलकिट के बारे में यहां ज़्यादा जानें.

अपने प्लैटफ़ॉर्म और सेवाओं पर यौन शोषण को रोकना

Google शुरू से ही अपनी सेवाओं पर, बच्चों का यौन शोषण और उत्पीड़न रोकने की जिम्मेदारी निभाता रहा है. हम इस काम में ज़रूरी संसाधन, टेक्नोलॉजी, कर्मचारी, और वक्त लगाते हैं. इससे, बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कॉन्टेंट और व्यवहार को रोकने, उसका पता लगाने, उसे हटाने, और उसके ख़िलाफ़ शिकायत करने में मदद मिलती है.

हम क्या कर रहे हैं?

हम यह कैसे कर रहे हैं?

हम बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाले कॉन्टेंट, यौन शोषण से पहले बच्चों को बहलाने-फुसलाने के मकसद से बनाया गया कॉन्टेंट, सेक्सटॉर्शन (ऐसा यौन शोषण जिसमें पीड़ित से जुड़ा सेक्शुअल कॉन्टेंट शेयर करने की धमकी देकर उसके ऊपर किसी तरह का दबाव बनाया जाता है), और ऐसे ही अन्य कॉन्टेंट के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हैं. इसके लिए, हम अलग-अलग तरह की टेक्नोलॉजी और मानव संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं. हमारे काम करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानें. इसके अलावा, नीचे आपको इस बारे में जानकारी मिलेगी कि हमारे अलग-अलग प्रॉडक्ट में, इस तरह के यौन शोषण को रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं.

  • शोषण दिखाने वाले वीडियो और अन्य कॉन्टेंट को रोकने के लिए YouTube की तैयारी

    YouTube पर पहले से ही ऐसे वीडियो, प्लेलिस्ट, थंबनेल, और टिप्पणियों के ख़िलाफ़ नीतियां मौजूद हैं जिनमें अश्लील या बच्चों का शोषण दिखाने वाला कॉन्टेंट शामिल होता है. हम इन नीतियों के उल्लंघन का पता लगाने के लिए, मशीन लर्निंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही, कॉन्टेंट की मैन्युअल तरीके से समीक्षा करने के लिए, हमारे पास समीक्षकों की ग्लोबल टीम मौजूद है. ये समीक्षक, नीतियों का उल्लंघन करने वाले उन वीडियो को तुरंत हटा देते हैं जिनकी पहचान हमारे सिस्टम ने की है या जिनके बारे में लोगों और भरोसेमंद फ़्लैगर ने शिकायत की है.

    ऐसा हो सकता है कि नाबालिगों को दिखाने वाला कुछ कॉन्टेंट हमारी नीतियों का उल्लंघन न करता हो. हालांकि, हमारा मानना है कि नाबालिगों के लिए ऑनलाइन या ऑफ़लाइन, दोनों जगह शोषण का खतरा हो सकता है. इसलिए, इन नीतियों को लागू करते समय हम बेहद सावधान रहते हैं. हमारे मशीन लर्निंग सिस्टम, ऐसे कॉन्टेंट का पता लगाने में मदद करते हैं जिनसे नाबालिगों को खतरा हो सकता है. साथ ही, ये सिस्टम बड़े पैमाने पर हमारी सुरक्षा नीतियां लागू करते हैं. जैसे, लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधाओं पर पाबंदी लगाना, टिप्पणी करने की सुविधा को बंद करना, और वीडियो के सुझावों को सीमित करना.

    इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

  • सीएसएएम से जुड़ी हमारी पारदर्शिता रिपोर्ट

    साल 2021 में, हमने इंटरनेट पर बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाले कॉन्टेंट को रोकने से जुड़ी Google की कोशिशों के तहत एक पारदर्शिता रिपोर्ट लॉन्च की. इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि हमने एनसीएमईसी को कितने मामलों की शिकायत की है. रिपोर्ट में यह डेटा भी है कि YouTube पर हमने इस बारे में क्या कदम उठाए हैं और हम किस तरह Search पर सीएसएएम से जुड़े नतीजे पहचानकर उन्हें हटाते हैं. इस रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी गई है कि सीएसएएम से जुड़ी नीतियों का उल्लंघन करने की वजह से, हमारी सभी सेवाओं पर कितने खाते बंद किए गए हैं.

    इस पारदर्शिता रिपोर्ट में सीएसएएम से जुड़े उन हैश की संख्या भी बताई गई है जो हमने एनसीएमईसी के साथ शेयर किए हैं. इन हैश की मदद से दूसरे प्लैटफ़ॉर्म बड़ी संख्या में सीएसएएम को पहचान सकते हैं. एनसीएमईसी के हैश डेटाबेस में योगदान करना हमारे और इस उद्योग के दूसरे भागीदारों के लिए, सीएसएएम को रोकने का एक अहम तरीका है. इससे ऐसे कॉन्टेंट का फिर से इस्तेमाल होने और जिन बच्चों का शोषण हुआ है उनका दोबारा शोषण होने की आशंका कम हो जाती है.

    इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

  • हमारे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते समय, आपत्तिजनक व्यवहार की शिकायत करना

    हम चाहते हैं कि हमारे प्रॉडक्ट इस्तेमाल करते समय बच्चों को ऐसी चीज़ों का सामना न करना पड़े जो उनके लिए सही नहीं हैं. जैसे, यौन शोषण से पहले उन्हें बहलाना-फुसलाना, सेक्सटॉर्शन, मानव तस्करी, और यौन शोषण के दूसरे तरीके. बच्चे हमारे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से कर पाएं, इसके लिए हम उपयोगकर्ताओं को काम की जानकारी उपलब्ध कराते हैं. इससे उन्हें बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाले कॉन्टेंट की शिकायत सही संगठनों या अधिकारियों से करने में मदद मिलती है.

    अगर उपयोगकर्ताओं को लगता है कि Gmail या Hangouts जैसे Google प्रॉडक्ट की वजह से किसी बच्चे को कोई खतरा है, तो वे इस फ़ॉर्म के ज़रिए इसकी शिकायत कर सकते हैं. उपयोगकर्ता YouTube पर भी आपत्तिजनक कॉन्टेंट को फ़्लैग कर सकते हैं. साथ ही, वे Google Meet पर यौन शोषण की शिकायत, सीधे प्रॉडक्ट में या सहायता केंद्र पर जाकर कर सकते हैं. हम, धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी समस्याओं से निपटने में काम आने वाली जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं. इसमें यह जानकारी भी शामिल है कि किसी उपयोगकर्ता को किसी बच्चे से संपर्क करने से कैसे रोका जाए. बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी हमारी नीतियों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, YouTube के कम्यूनिटी दिशा-निर्देश पढ़ें और Google सुरक्षा केंद्र पर जाएं.

    इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

बच्चों के यौन शोषण वाले कॉन्टेंट को रोकने वाले टूल बनाना और उन्हें शेयर करना

बच्चों की सुरक्षा के लिए हम अपनी तकनीकी जानकारी और नई खोजों का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा, इस काम में हम अन्य लोगों की मदद भी करते हैं. ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले संगठन हमारी बेहतरीन टेक्नोलॉजी को बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि वे बेहतर, तेज़, और सुरक्षित तरीके से काम कर पाएं. साथ ही, हम इसमें दिलचस्पी रखने वाले संगठनों को बढ़ावा देते हैं कि वे बच्चों की सुरक्षा करने वाले टूल का ऐक्सेस लेने के लिए आवेदन करें.
  • Content Safety API

    इसका इस्तेमाल उन
    इमेज और वीडियो वाले कॉन्टेंट के लिए किया जाता है जिन्हें पहले नहीं देखा गया है

    Google कई सालों से मशीन लर्निंग की मदद से डेटा की कैटगरी तय करने वाली टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से, किसी नई सीएसएएम इमेज या वीडियो की पहचान की जा सकती है. इसके बाद, उसकी समीक्षा करके यह पता लगाया जा सकता है कि वह असल में सीएसएएम है या नहीं. ऐसा करके, जल्द से जल्द उस कॉन्टेंट की शिकायत की जा सकती है और उसे इंटरनेट से हटाया जा सकता है. यह टेक्नोलॉजी, Content safety API को बेहतर बनाती है. इसकी मदद से संगठन, ऐसे वीडियो या इमेज की पहचान करते हैं जिसमें यौन शोषण वाला कॉन्टेंट हो सकता है और फिर उसकी समीक्षा को प्राथमिकता देते हैं. हमारे पार्टनरों ने Content safety API का इस्तेमाल करके, हर महीने करोड़ों इमेज की समीक्षा की. इससे, उन्हें आपत्तिजनक कॉन्टेंट का तेज़ी से और बेहतर ढंग से पता लगाकर, सही अधिकारियों या संगठनों से उसकी शिकायत करने में मदद मिली.

    इसका इस्तेमाल करने वाली कंपनियां
    Facebook Snapchat Safernet

  • CSAI Match

    इसका इस्तेमाल वीडियो हैश मैचिंग के लिए किया जाता है

    साल 2014 में, YouTube के इंजीनियरों ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार की जिसके इस्तेमाल से, पहले से पहचाने जा चुके सीएसएएम वीडियो को टैग करके हमारे प्लैटफ़ॉर्म से हटा दिया गया. हम CSAI Match की मदद से, यह टेक्नोलॉजी अन्य संगठनों और कंपनियों के साथ शेयर करते हैं. CSAI Match एक एपीआई है. इसकी मदद से, किसी वीडियो में उन फ़ाइलों की पहचान की जाती है जिनमें बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाले पहले से पहचाने जा चुके कॉन्टेंट को फिर से अपलोड किया गया हो. CSAI Match से एनजीओ और कंपनियां, मिलते-जुलते कॉन्टेंट का, हमारे डेटाबेस में मौजूद यौन शोषण वाले पहचाने जा चुके कॉन्टेंट के साथ मिलान कर पाती हैं. इसकी मदद से, वे स्थानीय नियमों और कानूनों के हिसाब से ऐसे कॉन्टेंट के ख़िलाफ़ ज़रूरी कार्रवाई कर सकती हैं.

    इसका इस्तेमाल करने वाली कंपनियां
    Reddit Yahoo Adobe

साझेदार और कार्यक्रम

हम टेक्नोलॉजी कोअलिशन, आइसीटी कोअलिशन, वीप्रोटेक्ट ग्लोबल अलायंस, इनहोप, फ़ेयर प्ले अलायंस जैसे कई गठबंधनों के सक्रिय सदस्य हैं. इन गठबंधनों के तहत कई कंपनियां और गैर-सरकारी संगठन साथ मिलकर, सीएसएएम के ऑनलाइन लेन-देन और बच्चों के यौन उत्पीड़न पर लगाम लगाने के लिए काम करते हैं.
हम मिलकर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े रिसर्च के लिए फ़ंड उपलब्ध कराते हैं और आपस में टूल और जानकारी शेयर करते हैं. इसमें, Transparency Report, इन-प्रॉडक्ट डिटेक्शन, और ऑपरेशनल प्रोसेस के लिए अहम जानकारी देना शामिल है.
हमारे साझेदार
  • Google.org के Ad Grants

    Google.org, बच्चों के यौन शोषण और उत्पीड़न के ख़िलाफ़ बेहतरीन काम कर रहे संगठनों को अनुदान देता है, जैसे कि इनहोप और ईसीपीएटी इंटरनैशनल. इसके अलावा, 2003 से अब तक Google.org ने गैर-सरकारी संगठनों और चैरिटी संस्थाओं के विज्ञापनों को मुफ़्त में दिखाने के लिए बजट के तौर पर नौ करोड़ डॉलर दिए हैं. इस रकम की मदद से, बच्चों के यौन शोषण की शिकायत करने के लिए हॉटलाइन चलाने वाले ये गैर-सरकारी संगठन और चैरिटी संस्थाएं ज़रूरतमंदों तक पहुंच पाती हैं.

    इसी विषय से जुड़े लिंक

  • Google Fellow कार्यक्रम

    हम बच्चों के यौन शोषण के ख़िलाफ़ काम करने वाले संगठनों को तकनीकी फ़ेलोशिप के लिए फ़ंड भी मुहैया कराते हैं. इनमें एनसीएमईसी और थॉर्न जैसे संगठन शामिल हैं. इसके अलावा, बच्चों के ख़िलाफ़ इंटरनेट पर होने वाले अपराधों की जांच करने वाले अधिकारियों को Google प्रशिक्षण भी देता है. यह प्रशिक्षण क्राइम्स अगेन्स्ट चिल्ड्रेन कॉन्फ़्रेंस और नैशनल लॉ एन्फ़ोर्समेंट ट्रेनिंग ऑन चाइल्ड एक्सप्लॉयटेशन जैसे फ़ोरम के ज़रिए दिया जाता है.

    इसी विषय से जुड़े लिंक